अगर आप यूपी रोडवेज की एसी बस सेवा से बरेली या हल्द्वानी जाना चाहते हैं तो दोपहर बाद ही जा सकेंगे। ठंड और कोहरे के कारण रोडवेज ने एसी बसों की समय सारिणी में बदलाव कर दिया है।
बरेली जाने वाली एसी बसे सुबह नौ बजे के बजाए दोपहर दो बजे कौशांबी डिपो से रवाना होंगी। जबकि हल्द्वानी जाने वाली एसी बसों का समय सुबह 11 बजे कर दिया गया है।
रोडवेज के एआरएम टीके सिंह बिसेन ने बताया कि हल्द्वानी के लिए हाल ही में एसी बस सेवा शुरू की गई थी। जिसका समय बदलकर अब सुबह 11 बजे बजे और वापसी का वक्त शाम साढे़ सात बजे कर दिया गया है।
जबकि बरेली का समय दोपहर बाद का रखा गया है। ठंड के चलते यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नई समय सारणी तेयार की गई। इसके साथ ही बसों को ब्रेेकडाउन की समस्या से भी बचाया जा सकेगा।