मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह भी मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। आगामी छह दिसंबर तक अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान के 9.4 डिग्री रहने के कारण इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही थी। वहीं अधिकतम तापमान भी 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
मौसम विभाग के अनुसार चार दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रहेगा। उसके बाद से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी और तापमान 9-10 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। अधिकतम तापमान में भी पांच दिसंबर से मामूली गिरावट आनी शुरु होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं सुबह शाम मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री सेल्सियस
एक दिसंबर को सूर्यास्त शाम 5:24 मिनट
दो दिसंबर को सूर्योदय सुबह 6:57 मिनट