फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री इमरान हुसैन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस को नोटिस, ये है मामला

Wed, 08 Aug 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अदालत ने आप विधायक इमरान हुसैन के आवेदन पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इमरान हुसैन ने सचिवालय में खुद पर हुए हमले के सिलसिले में मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की 19 से 25 फरवरी 2018 कॉल डिटेल रिपोर्ट सुरक्षित करने की मांग की थी। मामला मुख्य सचिव से 19 फरवरी 2018 की रात हुई मारपीट के बाद इमरान हुसैन से हुई मारपीट से जुड़ा है।  
विज्ञापन


तीस हजारी अदालत के महानगर दंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा ने इमरान हुसैन के आवेदन पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 20 अगस्त तक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। 

गौरतलब है कि हुसैन ने सचिवालय में हुए हमले के मामले में थाना सिविल लाइन में एफआईआर  दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि उन पर हुए हमले के पीछे मुख्य सचिव की साजिश थी और उनके कहने पर ही सरकारी कर्मचारियों ने उन पर हमला किया था।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मानहानि मामले में 30 को होगी सुनवाई

पटियाला हाउस अदालत ने दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन के मानहानि संबंधी शिकायत पर सुनवाई के लिए 30 अगस्त की तारीख तय की है। इमरान हुसैन ने पेड़ों की कटाई को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा के दो विधायकों और आप के पूर्व नेता के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की थी। 

 भाजपा के विधायक विजेंद्र गुप्ता, मनजिंदर सिंह सिरसा और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा न मंत्री पर पैसे लेकर पेड़ों की कटाई की अनुमति देने का आरोप लगाया गया था।अगर कोर्ट शिकायत पर संज्ञान लेती है तो उसके बाद ही इमरान हुसैन का बयान दर्ज किया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें