फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फ्री लेन से नहीं भाग सकते आप, भेजा जाएगा नोटिस, ईपीसीए के चेयरमैन ने दिए निर्देश

Sun, 15 Sep 2019 12:47 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ईपीसीए के चेयरमैन भूरे लाल ने जुर्माना से बचने के लिए टैग फ्री लेन से भागने वाले वाहन चालकों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया है।  उन्होंने कहा कि 13 टोल प्वाइंट पर वाहन चालकों के साथ कहासुनी की घटनाएं हो चुकी हैं। इस वजह से जाम की स्थिति होती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


चेयरमैन ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए हैं कि टैग रिचार्ज न होने की वजह से आवागमन में होने वाली परेशानी के लिए जिम्मेदार लोगों पर भी सख्त कार्रवाई करें। सभी व्यावसायिक वाहन मालिकों से कहा गया है कि दिल्ली में प्रवेश करने से पहले कम से कम एक बार के लिए तय राशि रिचार्ज रखें ताकि इसके लिए टोल के पास रुकना न पड़े।

करीब एक तिहाई वाहनों के टैग ही थे रिचार्ज

राजधानी के सभी 13 टोल प्वाइंट से प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए शुक्रवार रात से कैशलेस व्यवस्था लागू होने के बाद करीब 3774 वाहनों ने प्रवेश किया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से करीब 50 फीसदी यानी 1247 वाहनों ने आरएफआईडी टैग का इस्तेमाल किया, जबकि इससे करीब दोगुना यानी 2527 वाहनों के टैग रिचार्ज न होने के कारण उन्हें जुर्माने का भुगतान करना पड़ा।  
विज्ञापन

रिचार्ज न करवाने की वजह से हो रही है परेशानी

आरएफआईडी टैग लेने के बाद भी कुछ चालक इसके रिचार्ज में समस्या की शिकायतें कर रहे हैं। हालांकि एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि टोल प्वाइंट पर टैग लेने में देरी हो सकती है, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण यह समस्या पैदा हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें