फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखर सम्मेलन के चलते ये रास्ते हैं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के चलते बुधवार व बृहस्पतिवार को राजधानी की कुछ सड़कों को आम वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम और बृहस्पतिवार सुबह और शाम को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने यह कदम उठाया है। इस कार्यक्रमों में 54 देशों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं।

ट्रैफिक के स्पेशल सीपी मुक्तेश चंद्र ने बताया कि शिखर सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। बुधवार की शाम प्रगति मैदान में मुख्य कार्यक्रम है। इस दौरान शाम साढ़े पांच बजे से रात दस बजे तक सरदार पटेल मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, एसबी मार्र्ग, मथुरा रोड और भैंरो रोड आम वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा रिंग रोड से नई दिल्ली इलाके में आने वाले अरविंदो मार्ग एम्स क्रॉसिंग और मूलचंद फ्लाईओवर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

उत्तर से दक्षिण जाने वाले वाहन चालक आश्रम चौक रिंग रोड से सराय काले खां, आईपी एस्टेट, राजघाट से कश्मीरी गेट जा सकते हैं। धौला कुआं से करोल बाग होते हुए मदर टेरेसा क्रिसेंट जा सकते हैं। कुछ देर के लिए सरदार पटेल मार्ग बंद रहेगा।

जरूर जान लें ये बात

पूर्व से पश्चिम जाने वाले वाहन बारापुला रोड, लोधी रोड, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट जा सकते हैं। मुक्तेश चंद्र के मुताबिक, 29 अक्तूबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक कार्यक्रम होगा।

इस दौरान सरदार पटेल मार्र्ग, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्र्ग, राजेश पायलट मार्ग, एसबी मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड से राजघाट पावर हाउस रोड आम वाहनों के लिए बंद रहेगा।

उत्तर दिशा से आने वाले वाहन इस दौरान निजामुद्दीन पुल, एनएच-24 से यमुनापार, अक्षरधाम, शकरपुर, गीता कॉलोनी पुश्ता रोड होते हुए गीता कॉलोनी पुल से कश्मीरी गेट तक आ सकते हैं। इसके अलावा धौला कुआं से रिज रोड खुला रहेगा। वाहन करोल बाग, एमटीसी मार्ग व सरदार पटेल मार्ग होते हुए आगे जा सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्व से पश्चिम जाने वाले वाहन

पूर्व से पश्चिम जाने वाले वाहन बारापुला से लोधी रोड, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्र्ग, एमटीसी मार्ग होते हुए आगे जा सकते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए वाहन गीता कॉलोनी फ्लाई ओवर, शांति वन, निशाद मार्ग, सुभाष मार्ग, दिल्ली गेट, अजमेरी गेट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।

वहीं दक्षिण से आने वाले वाहन धौला कुआं, रिज रोड, हनुमान मूर्ति पंचकुइयां मार्ग, आउटर सर्किल रिंग रोड, चेम्सफोर्ट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।

एयरपोर्ट जाने वाले वाहन एनएच-24 रिंग रोड होते हुए आश्रम चौक और गुड़गांव रोड होते हुए एयरपोर्ट जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें