हाईकोर्ट ने दीपिका पादुकोण अभिनीत जिलेट रेजर विज्ञापन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। दरअसल रेकिट बेंकाइजर ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि इस विज्ञापन से बालों को हटाने वाली क्रीम संबंधी उनका व्यापार प्रभावित होने का आरोप लगाया गया है।
न्यायमूर्ति बदर दुरेज अहमद और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की खंडपीठ ने प्रोक्टर एंड गैंबल एवं हेल्थ केयर लिमिटेड और जिलेट इंडिया लिमिटेड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
याची ने सिंघल जज के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें उसे अंतरिम राहत देने से मना कर दिया था।