फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ तेजाब ही नहीं डाला, ब्लेड से करते रहे लगातार हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन इलाके में दुकान मालिक ने किरायेदार पर तेजाब डाल दिया। इतना ही नहीं उसके बेटे और भतीजे ने पीड़ित पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला किया और फरार हो गए।
विज्ञापन


मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह (25) परिवार के साथ आर्यापुरा सब्जी मंडी इलाके में रहता है।

वह मॉडल टाउन के डेरावाला में रेडीमेड गारमेंट की दुकान करता है। यह दुकान उसने विरेंद्र सिंह से किराये पर ली है।

दुकान खाली कराने पर हुआ विवाद

गुरप्रीत की पत्नी दलजीत कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले गुरप्रीत ने दुकान के मालिक से करवा चौथ आने की बात कहकर अपनी दुकान के बाहर मेंहदी की पटरी लगवाने की बात पूछी।

दुकान मालिक यह सुनकर गुस्से में आ गया और गुरप्रीत को दुकान खाली करने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आसपास के लोगों ने मामले को शांत करवाया।

23 अक्तूबर की रात विरेंद्र अपने बेटे अवनीत और भतीजे के साथ गुरप्रीत के दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन

तेजाब डाले जाने से गुरप्रीत का चेहरा और कंधा झुलस गया

एक आरोपी ने गुरप्रीत की आंख में मिट्टी डाल दी और दूसरे ने तेजाब से भरी बोतल उसके चेहरे पर उड़ेल दी, साथ ही उस पर ताबड़तोड़ ब्लेड से हमला कर दिया।

तेजाब डाले जाने से गुरप्रीत का चेहरा, छाती और कंधा बुरी तरह से झुलस गया। गुरप्रीत के शोर मचाने पर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

आसपास के लोगों ने गुरप्रीत को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। गुरप्रीत की पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें