फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में चेहरा ढककर यात्रा करने की इजाजत नहीं, निर्देश जारी

Wed, 13 Apr 2016 09:54 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
विज्ञापन
अब मास्क या मफलर से चेहरा ढककर दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ गंभीर रूप से बीमार लोग मास्क पहन सकेंगे, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान किसी को भी चेहरा ढकने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन


रैपिड रेल नेटवर्क की सुरक्षा को बेहतर बनाते हुए दिल्ली के करीब दो दर्जन मेट्रो स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। दरअसल, सोमवार को दो अज्ञात बदमाशों ने राजेंद्र प्लेस स्टेशन के कंट्रोलर पर चाकू से हमला कर दिया था और 12 लाख रुपये लूट लिए थे, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

सीसीटीवी में कैद हुए दोनों बदमाश ने मेट्रो स्टेशन में घुसने और बाहर निकलने के दौरान अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सर्जिकल मास्क, प्रदूषण निरोधी मास्क, मफलर, दुपट्टा समेत किसी भी तरह के कपड़े या सामान से चेहरा ढंकने की रोक संबंधी ताजे निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी लोगों को मास्क पहनने की इजाजत होगी

मेट्रो में नौकरी का मौका
इसमें गंभीर रूप से बीमारी लोगों को मास्क पहनने की इजाजत होगी, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान किसी को भी चेहरा ढकने नहीं दिया जाएगा।

सीआईएसएफ ने यलो लाइन के हुडा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी और ब्लू लाइन के द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली तक के करीब दो दर्जन स्टेशनों में सुरक्षा घेरा भी बढ़ा दिया है।

सीआईएसएफ स्टेशन के इलाके में पहरा भी देगा। हालांकि इससे पहले भी संदिग्धों को चेहरे से कपड़ा हटाने के लिए कहा जाता था, लेकिन अब इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें