फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तिहाड़ समेत तीनों जेलों में नहीं एक भी फिजियोथैरेपिस्ट, हाईकोर्ट ने दी जानकारी

Fri, 31 Aug 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी की तीन जेलों में एक भी प्रशिक्षित फिजियोथैरेपिस्ट नहीं है। यह जानकारी शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को दी। जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर पूछा है कि राजधानी की तिहाड़, रोहिणी व मंडोली जेल में कुल कितने प्रशिक्षित फिजियोथैरेपिस्ट की जरूरत है। कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को इस बाबत चार सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका पर अगली सुनवाई 23 अक्तूबर को होगी। 

विज्ञापन


कोर्ट ने यह निर्देश आतंकी जगतार सिंह हवारा की याचिका पर दिया है। हवारा पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी है और तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसने कमर व रीढ़ की हड्डी मे दर्द का का हवाला देते हुए फिजियोथैरेपी कराने की मांग की थी। 

दिल्ली सरकार के स्थायी अधिवक्ता राहुल मेहरा ने जेल महानिदेशक की ओर से शपथ पत्र पेश कर कहा कि जेल में कोई फिजियोथैरेपिस्ट नहीं है लेकिन जल्द ही 2-3 फिजियोथैरेपिस्ट एक एनजीओ की ओर से मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 17 फिजियोथैरेपिस्ट की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कोर्ट में हवारा के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि राजधानी की तीनों जेलों में एक भी फिजियोथैरेपिस्ट न होना बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है। इन जेलों में हजारों कैदी बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें