अब तक कुल मरीज 2028
अब तक कुल डिस्चार्ज 1352
अभी भर्ती 570
नए भर्ती 72
डिस्चार्ज 11
कुल मौत 139
कुल कोविड पॉजिटिव मौत 55
आईसीयू में मरीज 26
(2 वेंटिलेटर, 19 ऑक्सीजन, अन्य पांच मरीज आईसीयू के आंकड़ों में शामिल)
8 मई की रात को जारी हेल्थ बुलेटिन
लोकनायक अस्पताल
कुल मरीज भर्ती 505
कुल मौत 05
आईसीयू में पॉजिटिव 14
वेंटिलेटर पर पॉजिटिव कोई नहीं
21 हेल्थ बुलेटिन की स्थिति (लोकनायक अस्पताल)
19 अप्रैल को 359, 20 को 318, 21 को 214, 22 को 232, 23 को 134, 24 को 139, 25 को 164, 26 को 165, 27 को 197, 28 को 207, 29 को 241 और 30 अप्रैल को लोकनायक अस्पताल में 276 कोविड पॉजिटिव मरीज भर्ती थे। इन सभी बुलेटिन के अनुसार, अस्पताल में मौत पांच हुई हैं। इसके बाद 1 मई को 301, 2 को 308, 3 को 349, 4 को 371, 5 को 405, 6 को 424, 7 को 459, 8 मई को यहां 505 कोविड मरीज भर्ती थे, लेकिन कुल मौत का आंकड़ा पांच ही बताया गया।
इन्होंने नहीं दिया जवाब
पड़ताल के दौरान दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. नुतन मुंडेजा को जब फोन किया तो उन्होंने बात नहीं की। इसके बाद उनसे मैसेज के जरिये भी अस्पताल और बुलेटिन के बीच अंतर के पीछे वजह जानने का प्रयास किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। शनिवार को दोनों बोर्ड की तस्वीर और 21 हेल्थ बुलेटिन के साथ जब चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेसी पासी से संपर्क किया, तो उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया।
इन अस्पतालों में भी स्थिति अलग
आरएमएल की चिकित्सा निदेशक डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि 8 मई की रात तक उनके यहां 528 कुल संक्रमित मरीज भर्ती हो चुके हैं और 52 लोगों की मौत हो चुकी है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एनएन माथुर ने तीन और सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन ने 8 मई की रात तक 23 मरीजों की कोरोना वायरस से मौत होने की पुष्टि की है, जबकि 8 व 9 मई को जारी दोनों हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आरएमएल में 26 और सफदरजंग में चार मरीजों की मौत कोरोना वायरस से हुई है, जबकि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में एक भी मौत नहीं हुई है, जबकि दिल्ली के सबसे छोटे मरीज 45 दिन के शिशु की मौत कोरोना वायरस के चलते लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के सुचेता कृपलानी अस्पताल में ही दर्ज की जा चुकी है।
कब्रिस्तान से आगे बढ़ी पड़ताल
8 मई के अंक में अमर उजाला ने आईटीओ स्थित जदीद कब्रिस्तान अल इस्लाम से पड़ताल में पाया था कि वहां 80 शवों को दफनाया जा चुका है। करीब पांच बीघा जमीन कोविड के लिए आरक्षित की गई, जिसमें से लगभग तीन बीघा जमीन अब तक भर चुकी है। यहां संदिग्ध और संक्रमित दोनों ही शवों को दफनाया गया था। इसी दौरान पता चला कि 7 मई को लोकनायक अस्पताल से पांच शव यहां पहुंचे थे, जिनमें से तीन कोरोना पॉजिटिव थे।
छिपाने का कोई कारण नहीं : सत्येंद्र जैन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर आंकड़े छिपाने का कोई कारण ही नहीं है। अभी तक दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते 68 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मिली है कि कुछ अस्पतालों से जानकारी अपडेट नहीं हुई है। डेथ रिपोर्ट के लिए अस्पतालों से फिर अपील की गई है। इस बात की गारंटी है कि एक भी आंकड़ा छिपाया नहीं जाएगा। अस्पताल से डेथ समरी आती है, जिसमें सब कुछ लिखा होता है। दो से चार दिन में सभी अस्पतालों से जानकारी मिलने के बाद आगे कुछ कहा जा सकेगा। दिल्ली में किसी मौत को छिपाना संभव ही नहीं है।