नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है। इससे दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। इन विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि से आगे भी जारी रहेगा।
रेलवे के अनुसार, इंदौर जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन-इंदौर जंक्शन द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन बढ़ा दिया गया है। इंदौर से चलने वाली ट्रेन 30 अगस्त तक और हजरत निजामुद्दीन से वापसी सेवा 31 अगस्त तक चलेगी। इस अवधि में दोनों दिशाओं में कुल नौ-नौ अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन इंदौर से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार, जबकि हजरत निजामुद्दीन से शनिवार और सोमवार को संचालित होंगी। इसी तरह उधना-अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक विशेष ट्रेन की अवधि भी बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन उधना से प्रत्येक शुक्रवार और अयोध्या कैंट से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इसके अलावा उधना-अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन भी आगे बढ़ाया गया है। उधना से यह ट्रेन 25 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को और अयोध्या कैंट से 26 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ब्यूरो