बहुमंजिला इमारतों से घिरे नोएडा में उत्तर भारत की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत बनने जा रही है। रियल एस्टेट कंपनी ब्रायस ग्रुप ने यह दावा किया है।
कंपनी ने सेक्टर 150 में 81 मंजिला इमारत के निर्माण की योजना बनाई है। कंपनी के सीएमडी राहुल गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यूएई की अग्रणी कंस्ट्रक्शन कंपनी एसीसी इस आलीशान टावर का निर्माण करेगी।
इस टावर की ऊंचाई स्वीकृत सीमा के तहत 292 मीटर होगी। 7.5 एकड़ में बनाए जाने वाले इस टावर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां से नोएडा एक्सप्रेस-वे और शहर के अन्य आकर्षक दृश्य दिखाई देंगे।