फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ ईस्ट की एक और युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में नॉर्थ-ईस्ट की युवती की संदिग्ध हालात में कुछ दिन पहले हुई मौत की गुत्थी से अभी तक पर्दा भी नहीं उठा था कि अब सफदरजंग एंक्लेव में एक और युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई
विज्ञापन


उसको एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उसके शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन

रात में सोई तो फिर उठी नहीं

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से नागालैंड की रहने वाली मेरी (25) सफदरजंग एंक्लेव के अर्जुन नगर में सहेलियों के साथ रहती थी। दिल्ली में वह सात-आठ साल से रह कर कपड़े का व्यवसाय करती थी।

पुलिस के अनुसार, सहेलियों ने रविवार रात को खाना खाया था। सोमवार सुबह जब मेरी नहीं उठी तो युवतियां मेरी को एम्स ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को रखवा दिया गया है। नागालैंड में उसके परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि युवती को फूड प्वॉयजनिंग हुई होगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुनिरका में भी सोफिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें