उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों को कई महीने बीत चुके हैं, वहीं अब तक इससे संबंधित कई तरह के खुलासे सामने आ रहे हैं। रविवार को इसी कड़ी में पुलिस को एक और बड़ी जानकारी हाथ लगी है।
पता चला है कि दिल्ली में हिंसा भड़काने के लिए दंगाईयों को सिंगापुर से पैसे भेजे जाते थे। एक आरोपी ने बताया कि उसने लखनऊ में दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार बॉलीवुड से जुड़ी एक महिला के खाते में पैसे भेजे थे।
इन नई जानकारियों के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आरोप पत्र दाखिल करने के लिए और भी अधिक समय मिल गया है। अब पुलिस आगामी सितंबर तक आरोप पत्र दाखिल कर सकती है।
इससे पहले इस मामले में राजधानी स्कूल के मालिक फैजल फारुक को भी गिरफ्तार किया गया था। इस दंगे में अब तक आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत कई बड़े नाम और कई संगठनों के नाम सामने आ चुके हैं।