फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगा: कैदियों द्वारा मारपीट की शिकायत के बाद इशरत जहां को दूसरी बैरक में किया गया शिफ्ट 

Wed, 23 Dec 2020 10:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इशरत जहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली दंगे के मामले में मंडोली जेल में बंद पूर्व पार्षद इशरत जहां को दूसरी बैरक में शिफ्ट किया गया है। जेल अधिकारियों ने अदालत को यह जानकारी दी। गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत जेल में बंद इशरत ने जेल में अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था। इशरत का यह भी कहना था कि जेल में उसे आतंकी पुकारा जाता है। कैदी कैंटीन के लिए उससे पैसे मांगते हैं।

विज्ञापन


कड़कड़डूमा अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष सुनवाई के दौरान जेल प्रशासन ने अदालत को बताया कि इशरत जहां से मारपीट करने वाले दोषियों का पता लगाया जा रहा है। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिकायतकर्ता को दूसरी बैरक में शिफ्ट करने के अलावा उनकी सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए हैं। 

वहीं पूर्व निगम पार्षद के वकील ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही मामले को महानिदेशक जेल के संज्ञान में लाने का आग्रह किया। इशरत जहां ने आरोप लगाया था कि जेल में अप्रिय गतिविधियों में लिप्त दो महिला कैदियों ने उससे मारपीट की है। एक महीने में दूसरी बार उसके साथ ऐसा हुआ है। 
विज्ञापन


अदालत ने मंगलवार को ही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। अदालत ने कहा था कि जेल में मारपीट एक गंभीर मामला है और हर कैदी की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। वहीं अदालत ने मामले में अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें