फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम अनधिकृत निर्माण पर लगाम लगाने को लाएगा वेब बेस्ड एप्लीकेशन

Sun, 11 Dec 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अनधिकृत निर्माण पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस समस्या से वह वेब बेस्ड एपलिकेशन शुरू करेगी। इस पर लोग अनधिकृत निर्माण संबंधित शिकायत पूरी जानकारी के साथ कर सकेंगे। यह जानकारी स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रवेश वाही ने शनिवार को दी।
विज्ञापन

प्रवेश वाही के अनुसार वेब बेस्ड एपलिकेशन सॉफ्टवेयर बहुत जल्द प्रारंभ हो जाएगा। इस पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले इलाकों के लोग अनधिकृत निर्माण संबंधित लिखित शिकायतें, तस्वीरें व वीडियो भेज सकते हैं। ऑनलाइन एपलिकेशन के लिए वेबसाइट में पंजीकृत किया जा सकेगा, जिस पर संबंधित अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई करेंगे और उसकी निगरानी उच्च अधिकारी करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस एपलिकेशन की पारदर्शिता के लिए हर प्रक्रिया के साथ समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। लोग शिकायत पर की गई कार्रवाई को देख सकेगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सूचना एवं तकनीकी विभाग ने ऑनलाइन सिस्टम को डिजाइन व स्वयं विकसित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेब बेस्ड एपलिकेशन सॉफ्टफेयर की कुछ मुख्य विशेषाएं ऑनलाइन शिकायतें, दर्ज शिकायत संख्या दिनांक व स्टैम्प के साथ, ई-मेल सुविधा, शिकायत की स्थिति की जानकारी, शिकायतें पुन: दर्ज कराना, चित्र गैलरी, कार्रवाई आदि पंजीकृत कराना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें