फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: गृह मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस ने गूगल को लिखी चिट्ठी

Thu, 23 May 2024 08:09 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

North Block Bomb Hoax: दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कहा कि यह खबर फर्जी थी। वहीं पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

North Block Bomb Hoax: नॉर्थ ब्लॉक को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने गूगल को पत्र लिखा है। बुधवार को ईमेल भेजकर नार्थ ब्लॉक में बम लगाने और धमाका करने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला था। इसके बाद सूचना को अफवाह करार दिया गया था। अब पुलिस ने गूगल को पत्र लिखकर ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस के बारे में जानकारी मांगी है। इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) एक विशिष्ट पहचान संख्या है जो इंटरनेट से जुड़े हर उपकरण को दी जाती है। वहीं, मामला दर्ज कर स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।

दिल्ली में स्कूलों-अस्पतालों को उड़ाने की धमकी के बाद नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी ईमेल की जरिये दी गई थी। 22 मई को दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर तीन बजे इसकी सूचना मिली। 

दिल्ली के 100 स्कूलों को मिली थी धमकी
इसके बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई थी।। दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड की टीम को भी सक्रिय किया गया। हालांकि, जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। इस महीने में बम धमकी की ये पांचवीं घटना है। मई की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 से ज्यादा स्कूलों को ऐसी ही धमकी वाला ईमेल मिला था।

कुछ दिनों पहले भी दिल्ली के सात बड़े अस्पतालों और देश के सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल को भी बम से उड़ाने वाले ईमेल भेजे गए थे। देशभर में 10 से ज्यादा हवाईअड्डों को भी ऐसी धमकी मिल चुकी है। 
विज्ञापन

इन अस्पतालों को भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
दहशतगर्द ने हाल ही में दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजा था। दिल्ली दमकल विभाग की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया था लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हर बार की तरह यह धमकी भी फर्जी निकली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें