नई दिल्ली। दिल्ली के सुनियोजित विकास और लैंड पूलिंग नीति में अधिक से अधिक भू-स्वामियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डीडीए ने मुखमेलपुर गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। रिफॉर्म उत्सव के तहत जोन पी-दो में हुए कार्यक्रम में किसानों और भूमि मालिकों को नीति के तहत भूमि विकास की प्रक्रिया और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान मास्टर प्लान दिल्ली-2047 के तहत प्रस्तावित विकास नीतियों और कम घनत्व वाले क्षेत्रों की योजनाओं पर चर्चा हुई। किसानों और भू-स्वामियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और सवाल रखे, जिनका समाधान किया गया। साथ ही, अब तक नीति में शामिल नहीं हुए भू-स्वामियों को भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। विशेष रूप से सेक्टर 8बी के भूमि मालिकों को इस दिशा में जागरूक किया गया। ब्यूरो