फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नमो भारत कॉरिडोर के आसपास विकसित होंगे नए विकास केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी निवेश आकर्षित करने के लिए एनसीआरटीसी की पहल, सराय काले खां को बड़े व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाएं तलाशी गईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नमो भारत कॉरिडोर के आसपास सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देने और निजी निवेश आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) नए आवास एंव विकास केंद्र विकसित करने की संभावनाएं तलाश रहा है। इसके तहत दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के अलावा प्रस्तावित दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर और दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर के आसपास आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस दिशा में एनसीआरटीसी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) के साथ परामर्श कार्यशाला आयोजित की। इसमें केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, डीडीए, रियल एस्टेट कंपनियों और शहरी विकास विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए नीतिगत और वित्तीय ढांचे पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डेवलपरों ने परियोजनाओं को आकर्षक बनाने के लिए अधिक फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर), ज्यादा भू-आच्छादन, जमीन जुटाने की सरल प्रक्रिया और एकल खिड़की से मंजूरी देने की व्यवस्था की मांग रखी। साथ ही, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) और भूमि पूलिंग के जरिए विकास के विकल्पों पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

सराय काले खां बनेगा प्रमुख केंद्र
कार्यशाला में सराय काले खां को बड़े विकास केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई। यहां नमो भारत, दिल्ली मेट्रो, भारतीय रेलवे और अंतरराज्यीय बस अड्डे की कनेक्टिविटी उपलब्ध है। इसे रोजगार, कारोबार, खुदरा बाजार और संस्थागत गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल की मौजूदगी में आयोजित कार्यशाला में मंत्रालय की सचिव डी. थारा ने निगम के प्रकाशन पोजिशन योर ब्रांड एट द गेटवे ऑफ टुमारो का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें