फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौकीन के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने पूर्व विधायक रामबीर शौकीन की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नीना बंसल कृष्णा के समक्ष आवेदन दायर कर जमानती वारंट हासिल कर लिया।
विज्ञापन


मामला बवाना स्थित शौकीन के प्लॉट से एके 47 और एसएलआर राइफल मिलने से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि एक मामले में नोटिस देने के बाद भी शौकीन जांच में शामिल नहीं हो रहा है।

इसी मामले में उसका भतीजा नीरज बवाना पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। दूसरी ओर पटियाला से गिरफ्तार गैंगस्टर अमित मलिक उर्फ भूरा को कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भूरा को नौ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस पर हाजिर नहीं हुए थे शौकीन

स्पेशल सेल के एसीपी ने कोर्ट को बताया कि वह शौकीन को कई नोटिस दे चुके हैं, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हो रहा है। पुलिस की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने शौकीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर 29 अप्रैल तक तामील करने का निर्देश दिया है।

पूर्व विधायक ने इस मामले में कहा था कि उसका बवाना में कोई प्लॉट नहीं है। यह उसके खिलाफ राजनीतिक साजिश है। शौकीन ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।

पुलिस के मुताबिक नीरज बवाना की निशानदेही पर शौकीन के बवाना स्थित प्लॉट से उक्त हथियार बरामद किए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें