फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Thu, 14 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक संपत्ति को पोस्टरबाजी से गंदा करने के मामले में आप विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने विधायक को गिरफ्तार कर पेश करने का निर्देश पुलिस को दिया है।
विज्ञापन


दिनेश मोहनिया संगम विहार से आप के विधायक हैं। केस की अगली सुनवाई दस फरवरी को होगी। साकेत जिला अदालत ने केस की सुनवाई में पेश न होने पर मोहनिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

केस की पिछली सुनवाई पर 15 दिसंबर को पेशी से छूट ली थी लेकिन यह छूट केवल एक दिन के लिये ही थी। मोहनिया को सोमवार को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह पेश नहीं हुये।
विज्ञापन


आप विधायक मोहनिया के खिलाफ विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 2013 में प्रहलाद पुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में फिलहाल अभियोजन के गवाहों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें