-मंत्रालय ने सर्वेक्षण में स्वच्छ जोड़ी के तहत नोएडा को दी है बिठूर की जिम्मेदारी
नोट- 11 बजे तक ऑनलाइन न चलाएं।
-प्राधिकरण की टीम जाएगी बिठूर, कूड़ा कलेक्शन और छटनी की जागरुकता से करवाएगी तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-2026 में नोएडा की चमक कानपुर के बिठूर नगर पंचायत क्षेत्र के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी। केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय ने पिछले सर्वेक्षण में सुपर स्वच्छ लीग में पहुंचे देश के टॉप शहरों की जोड़ी कमजोर प्रदर्शन करने वाले छोटे शहरों के साथ बनाई है। नोएडा की जोड़ी बिठूर के साथ बनाई गई है। इसलिए अब नोएडा प्राधिकरण की टीम जल्द ही बिठूर जाकर वहां की नगर पंचायत को सर्वेक्षण की तैयारी करवाएगी।
गंगा किनारे स्थिति बिठूर नगर पंचायत क्षेत्र की आबादी 12 हजार के करीब है। इसलिए वहां की सफाई सुधारना आसान रहेगा। फिर बिठूर के चमकने पर नोएडा की चमक और भी बढ़ना तय है। तैयारी से पहले नोएडा प्राधिकरण ने बहुत छोटे शहरों की श्रेणी में आने वाले बिठूर नगर पालिका पंचायत क्षेत्र की जानकारी जुटाई है। पिछले सर्वेक्षण में बिठूर की देश में रैंक 1621 तो प्रदेश में 770 शहर व कस्बों के बीच 756 रही थी। सर्वेक्षण में बिठूर के न चमकने का प्रमुख कारण डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से लेकर छंटनी में कमी और सार्वजनिक शौचालयों को लेकर ध्यान न दिया जाना रहा। इसके साथ ही खुले में कूड़ा मुक्त शहर की श्रेणी में भी कोई सर्टिफिकेट नहीं मिला था। मंत्रालय के आकड़ों के मुताबिक बिठूर में अभी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन महज 72 छटनी 21 व निस्तारण 30 प्रतिशत ही हो रहा है। इसके साथ ही आबादी वाले क्षेत्र की 75 प्रतिशत ही सफाई प्रतिदिन हो पाती है। बात अगर नोएडा की करें तो कूड़ा छंटनी महज 82 प्रतिशत पाई और निस्तारण 86 प्रतिशत रहा है। वहीं गार्बेज फ्री सिटी में भी 5 स्टार सर्टिफिकेट मिला हुआ है।