नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित नोएडा राइजिंग क्रिकेट क्लब में एनआरसीसी फ्रैंडली मैचेस टूर्नामेंट का लीग मैच हुआ। मंगलवार सुबह खेले गए इस लीग मैच में जोडियाक जायंट्स ने 3 विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर इलेवन ने 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोडियाक जायंट्स ने 7 विकेट गवां मैच जीत लिया। जोडियाक जायंट्स के रविराज भारद्वाज नाबाद 53 बनाकर प्लेयर ऑफ द मैद रहे।