बिलासपुर (संवाद)।
बिलासपुर स्थित भूतेश्वर शिव मंदिर और दलेलगढ़ के डालेश्वर मंदिर में हरिद्वार से लाए गए कांवड़ का जल अर्पित किया गया। स्थानीय लोगों ने शिवालयों में बेलपत्र, फल, फूल, धतूरा और दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मंदिर की पुजारन कुसुम ने बताया कि दिनभर जलाभिषेक चला और शाम को भजन-कीर्तन हुआ, जिसमें काफी महिलाएं शामिल हुईं। सिकंदराबाद-दनकौर मार्ग पर कांवड़ शिविरों में कांवड़ियों के लिए फल, पानी व दवाई की व्यवस्था रही।