फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग युवराज ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिल्ली में आयोजित 70वें राष्ट्रीय स्तरीय स्कूल गेम्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के युवराज ने कांस्य पदक हासिल किया। दादरी के सादोपुर गांव स्थित अकादमी में कोच प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया ने बताया कि युवराज की सफलता के पीछे नियमित अभ्यास और कोच का मार्गदर्शन अहम रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवराज भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें