ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप में जीसी-6 ने द टमी टकर्स को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी द टमी टकर्स ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट खोकर 139 रन बनाए। प्रतीम सिंह ने 34 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से नीतीश झा ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसी-6 ने आठ विकेट पर 140 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। द टमी टकर्स की ओर से आलोक ने तीन विकेट हासिल किए। नीतीश झा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।