फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवान ने राज्य स्तरीय ब्रेन ऑफ हिमाचल प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
कुमारसैन के युवान शर्मा ने ब्रेन ऑफ हिमाचल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर पाया पहला स्थान। संवाद
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन के युवान शर्मा ने ब्रेन ऑफ हिमाचल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। युवान की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने खुशी जताई है। कुमारसैन के गांव पाउची के युवान शर्मा, पुत्र सुभाष शर्मा ने कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की। यह परीक्षा एस्पायर अकादमी ने आयोजित की थी। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। युवान हिमालयन मॉडल स्कूल आनी का छात्र है। युवान ने न केवल राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि जिला और विद्यालय स्तर पर भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि युवान शर्मा ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से विद्यालय का नाम ऊंचा किया है। शिक्षकों ने भी युवान को शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें