फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यूज बढ़ाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा यू-ट्यूबर, पांच घंटे तक फंसा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
- नीचे खड़ा लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा साथी भीड़ और पुलिस को देख भागा
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। वीडियो व्यूज बढ़ाने के लिए यू-ट्यूबर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। नीचे खड़ा उसका साथी घटनाक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था। मौके पर इकट्ठा भीड़ और पुलिस को देख उसका साथी भाग गया। ग्रेनो वेस्ट के तिगड़ी निवासी यू-ट्यूबर नीलेश्वर पांडेय करीब पांच घंटे तक ऊपर टावर पर फंसा रहा।पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने उसे नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि जीवन में कुछ नहीं कर पाने की वजह से नीलेश्वर तनाव में था। उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
नीलेश्वर का यू-ट्यूब पर नीलेश्वर 22 के नाम से चैनल है। उसके करीब 8.87 हजार सब्सक्राइवर हैं। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी वह यू-ट्यूब पर व्यूज और सबस्क्राइवर नहीं बढ़ा पा रहा था। बीते कुछ दिनों से वह दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करने की प्लानिंग कर रहा था। इसी बीच उसे टावर पर चढ़कर शूट करने कर ऊंचाई से शहर के नजारों को दिखाने का ख्याल आया। रविवार दोपहर तिगड़ी गांव में टावर पर चढ़ गया। उसका इरादा कुछ नुकसान करने या किसी को परेशान करने का नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे टावर पर चढ़ता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना दे दी। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ और पुलिस को आता देख उसका साथी भाग गया। नीलेश्वर को भी लगा कि नीचे मौजूद लोग उस पर हमला करने वाले हैं। पुलिस और फायर बिग्रेड ने काफी समझाबुझाकर उसे नीचे उतारा। थाना बिसरख के प्रभारी ने उसे इस तरह की शूटिंग नहीं करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि ऊंचाई पर शूट करने के लिए नियम और सुरक्षा उपाय होते हैं। जिसका पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें