फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लू और एचपीवी वैक्सीन के प्रति युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लू और एचपीवी वैक्सीन के प्रति युवाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा संवाद। सेक्टर ओमेगा-1 स्थित निजी अस्पताल की ओर से मंगलवार को बच्चों, युवाओं और अभिभावकों को एचपीवी और इन्फ्लूएंजा (फ्लू) वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य एचपीवी संक्रमण और उससे होने वाले कैंसर सहित गंभीर बीमारियों की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता, जागरूकता सत्र और निशुल्क प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया। जागरूकता सत्र का नेतृत्व यथार्थ अस्पताल के पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी विभाग के निदेशक व एचओडी डॉ. आशुतोष कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरल संक्रमण है, जो समय पर रोकथाम न होने पर सर्वाइकल कैंसर, गले के कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए समय पर वैक्सीनेशन को जरूरी बताया। वहीं, फ्लू वैक्सीन के महत्व पर भी जोर दिया गया। सीओओ व फैसिलिटी निदेशक डॉ. सुनील कुमार बलियान ने कहा कि समय पर टीकाकरण भविष्य की पीढ़ियों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें