फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीच सड़क थार सवार युवकों ने किया हंगामा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौड़ सिटी-2 के नाॅर्थ एवेन्यू मार्केट का है वायरल वीडियो, वाहन सीज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 के नाॅर्थ एवेन्यू मार्केट में शनिवार रात बीच सड़क थार सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि विरोध करने पर राहगीरों के साथ अभद्रता भी की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिसरख पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और थार कार को जब्त कर लिया।
वायरल वीडियो में एक थार धीमी गति से गुजरती दिखती है, जिसमें सवार युवक सड़क की ओर देखते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आते हैं। कुछ दूरी पर जाकर वे बीच सड़क पर कार रोक देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वाहन चला रहा युवक बिना शर्ट का है। वह अचानक गाड़ी से उतरकर डिवाइडर पार करते हुए सर्विस रोड की ओर कूदता है। इसी दौरान एक बाइक सवार उससे टकरा जाता है और गिर पड़ता है। इसके बाद थार में बैठे अन्य युवक भी नीचे उतर आते हैं और सड़क पर हंगामा करने लगते हैं। इस दौरान एक राहगीर उन्हें समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वे उसके साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगते हैं। इस उत्पात के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की पहचान जारी
प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान आदर्श और रणवीर के रूप में हुई है। वे नाॅर्थ एवेन्यू, गौर सिटी-दो में किराये के कमरे में रहते हैं। थार कार को सीज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें