फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: थर्ड पार्टी कंपनी से मिले ऑफर लेटर का युवाओं ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्ड पार्टी कंपनी से मिले ऑफर लेटर का युवाओं ने किया विरोध
विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रभावित युवाओं ने एसडीएम से की मुलाकात, कार्रवाई का मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के युवाओं ने थर्ड पार्टी कंपनी में नौकरी मिलने का विरोध किया। थर्ड पार्टी कंपनी का ऑफर लेटर मिलने के विरोध में उन्होंने सोमवार को जेवर तहसील पहुंचकर एसडीएम से मुलाकात की।
युवाओं ने थर्ड पार्टी वेंडर कंपनी की ओर से मिले ऑफर लेटर पर नाराजगी जताते हुए अपनी समस्याएं बताईं और स्थायी रोजगार की मांग की। युवाओं ने बताया कि 8 जुलाई को नोएडा एयरपोर्ट के लिए रोजगार प्रक्रिया के तहत उनका इंटरव्यू लिया गया था। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि चयन होने पर एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी या विभिन्न एयरलाइंस में नौकरी मिलेगी लेकिन इंटरव्यू के बाद उन्हें एक थर्ड पार्टी वेंडर कंपनी की ओर से ऑफर लेटर मिला। सोमवार को एसडीएम से मुलाकात के दौरान युवाओं ने कहा कि उन्हें एयरपोर्ट संचालन कंपनी या एयरलाइंस की बजाय थर्ड पार्टी वेंडर कंपनी के माध्यम से नियुक्ति दी जा रही है, जबकि भूमि अधिग्रहण के समय स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था। उनका कहना है कि यह व्यवस्था उनके साथ किए गए वादों के अनुरूप नहीं है। युवाओं ने बताया कि उन्हें मिले ऑफर लेटर में केवल 12 महीने का जॉब एग्रीमेंट है। उनका कहना है कि एक साल के अनुबंध वाली नौकरी में भविष्य सुरक्षित नहीं है। अनुबंध समाप्त होने के बाद नौकरी जारी रहेगी या नहीं, इसकी कोई स्पष्ट गारंटी नहीं है। युवाओं ने एसडीएम दुर्गेश सिंह से मांग की कि उनकी समस्याओं को शासन और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाए तथा उन्हें एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी या किसी एयरलाइन में सीधे नियुक्ति दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एयरपोर्ट प्रभावित युवा अपनी मांगें लेकर आए थे। उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की कोशिश की जा रही है। -दुर्गेश सिंह, एसडीएम, जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें