फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर में दबंगों का कहर, डिलीवरी बॉय को सड़क पर गिरा लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा

Wed, 10 Dec 2025 11:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब जंगल की आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं।
विज्ञापन
दबंगों ने की डिलीवरी बॉय की पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक डिलीवरी बॉय की सरेराह जमकर पिटाई की। आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने सड़क पर गिरा-गिराकर युवक को तब तक पीटा, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। इस बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब जंगल की आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। इस घटना ने आम जनता के बीच असुरक्षा की भावना को जन्म दिया है।वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। 

घटना का संज्ञान लेते हुए थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए दो आरोपी नसीम पुत्र हफीज उम्र 23 वर्ष निवासी कस्बा व थाना सूरजपुर और साकिब पुत्र महबूब उम्र 22 वर्ष निवासी कस्बा व थाना सूरजपुर को हिरासत में लिया गया है। बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें