रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के चचूरा गांव के पास नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव तीन दिन बाद घटनास्थल से करीब 50 किलोमीटर दूर मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रांणगढ निवासी विजय(32) सोमवार को बाइक को नहर के पास खड़ी करके नहर में कूद गया था। उसके बाद से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार देर रात अलीगढ़ जनपद के प्रेमपुर बलरामपुर गांव के पास नहर में उसका शव मिला। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।