फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार में सीएनजी भरने से मना किया तो युवकों ने सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच-बचाव करने पर मैनेजर के साथ भी मारपीट
विज्ञापन


हाइड्रो टेस्ट प्लेट नहीं लगी होने पर सेल्समैन ने गैस भरने से मना किया था

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 स्थित सीएनजी पंप पर कार में गैस भरने से मना करने पर युवकों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पंप मैनेजर के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए। मैनेजर की शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंप मैनेजर धीर सिंह ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम शिवम और अमित कुछ साथियों के साथ कार से सीएनजी पंप पर पहुंचे थे। उन्होंने सेल्समैन से कार में गैस भरने के लिए कहा। जांच के दौरान कार में हाइड्रो टेस्ट प्लेट नहीं लगी मिली। इस पर सेल्समैन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सीएनजी भरने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर युवकों की सेल्समैन से कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। मैनेजर धीर सिंह ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में शिवम, अमित और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें