फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवाओं को ड्रोन और एआई तकनीक का मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2027 तक शहर के 50 हजार युवाओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।
तकनीक के बदलते दौर में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रही है। इसके तहत युवाओं को ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इलेक्ट्रिक व्हीकल और डिजिटल कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए यूपी कॉरपोरेशन (यूपीकॉन) की ओर से यूथ अड्डा स्थापित किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, यूथ अड्डा के माध्यम से युवाओं को बिजनेस आइडिया तैयार करने, प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने, बैंक ऋण हासिल करने, उद्यम पंजीकरण कराने और बाजार से जुड़ने में मदद देने की योजना है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीकॉन) को इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने वर्ष 2027 तक पांच लाख युवाओं को इस पहल से जोड़ने, 10 हजार से अधिक एमएसएमई इकाइयों को मजबूत करने और पांच हजार से अधिक नए उद्यम एवं फ्रेंचाइजी स्थापित कराने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराने की भी योजना है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, जिले में ड्रोन तकनीक से जुड़े प्रशिक्षण की संभावनाएं पहले से मौजूद हैं। सेक्टर-1 स्थित नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (महिला) में ड्रोन टेक्नीशियन ट्रेड के लिए 24 सीटें स्वीकृत हैं। इससे जिले के युवाओं के लिए इस क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण का रास्ता खुलता है। हालांकि, यूथ अड्डा के तहत नोएडा में केंद्र शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त पंकज निर्वाण ने बताया कि अभी उनके पास इस संबंध में स्वीकृति के लिए दस्तावेज नहीं आए हैं, लेकिन यूपीकॉन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन


डिफेंस से कृषि तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल :
ड्रोन तकनीक का उपयोग रक्षा क्षेत्र से लेकर कृषि, सर्वेक्षण, निर्माण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकते हैं। युवा अपनी कंपनी शुरू कर ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में काम कर सकते हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें