फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक व मोबाइल ले भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। स्टेलर जीवन सोसाइटी के बाहर बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक से मोबाइल फोन व बाइक लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को बिसरख कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बिसरख जलालपुर निवासी संजय भाटी ने पुलिस को बताया कि एक मई की रात स्टेलर जीवन सोसायटी के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और बिसरख गोलचक्कर तक लिफ्ट मांगी। बाइक पर बैठाने के कुछ दूर बाद दोनों युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। दो घंटे बाद होश में आने पर बाइक और मोबाइल फोन गायब थे। इसके बाद किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें