फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवाचार के महाकुंभ में जलवा बिखेरेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। स्टेम रेसिंग इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों से आने वाले युवा नवाचार के महाकुंभ में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शारदा यूनिवर्सिटी और स्टेम्प्लिफाई के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजन होगा। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 90 से अधिक टीमें और 510 से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। छात्र स्वयं छोटी फॉर्मूला-1 रेसिंग कारों का डिजाइन तैयार करेंगे, उनका निर्माण करेंगे और रेस ट्रैक पर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा प्रतिभागी इंजीनियरिंग, डिजाइन, एंटरप्राइज, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, प्रेजेंटेशन, पिट डिस्प्ले और रेसिंग सहित कई श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान, तकनीक, नवाचार और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को सिंगापुर ग्रां प्री के दौरान आयोजित होने वाले स्टेम रेसिंग इंडिया फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें