फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्ज के विवाद में युवक को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कर्ज के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक को धमकी देने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। लडपुरा गांव निवासी पीड़ित विरेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने सेक्टर-36 निवासी संजय राय, विजय राय और मुकेश राय को रुपये उधार दिए थे। इसकी एवज में आरोपियों ने उन्हें एक चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने अदालत में संजय की पत्नी पिंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी बात से नाराज संजय ने उन्हें अपनी कासना स्थित कंपनी में बुलाया और वहां मौजूद विजय राय और मुकेश राय ने केस वापस लेने का दबाव बनाया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें