फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डाढ़ी बाना में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 22 Oct 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डाढ़ी बाना का रहने वाला युवक मानसिक रूप से परेशान था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव डाढ़ी बाना निवासी एक युवक ने सोमवार देर रात घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव डाढ़ी बाना निवासी करीब 28 वर्षीय बिजेंद्र खेती-बाड़ी करता था। सोमवार देर रात करीब तीन बजे परिजनों ने देखा तो बिजेंद्र घर में फंदे से लटका था। परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी झोझूकलां थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि बिजेंद्र के बड़े भाई प्रविंद्र के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने बताया कि बिजेंद्र अविवाहित था। वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें