फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो फ्लोर के बीच में 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन



20 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा युवक
-मंगलवार की देर रात ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू सोसाइटी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू सोसाइटी में मंगलवार देर रात एक युवक लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसा रहा। आरोप है कि फोन पर जानकारी देने के बाद भी मेंटेनेंस टीम से समय पर मदद नहीं मिली। लिफ्ट का ठीक से रखरखाव नहीं करने का आरोप लोगों ने लगाया है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि एच टावर की 20वीं मंजिल पर आकाश शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने फ्लैट में जाने के लिए उन्होंने लिफ्ट का बटन दबाया तो दरवाजा बंद हो गया। ऊपर जाने के बाद लिफ्ट 19वीं और 20वीं मंजिल के बीच में अटक गई। लिफ्ट अटकने के बाद वो घबरा गए और फोन से अपने परिवार को जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने मेंटेनेंस टीम को सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद मेंटेनेंस टीम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इस दौरान पीड़ित ने लिफ्ट के अंदर वीडियो बनाकर लापरवाही को उजागर किया। उनकी यह वीडियो रात से ही सोशल मीडिया पर वायरल है। निवासियों का आरोप है कि कई बार लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं। लिफ्ट के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर निवासियों ने प्राधिकरण से शिकायत की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें