फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक दिव्यांग व्यक्ति बिजली की 40 फुट ऊंची टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना/नगीना। खंड नगीना के गांव सूगरपुर के जंगल में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति सोमवार को 220 केवी पावर हाउस फिरोजपुर झिरका को जा रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। पुलिस टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा। युवक को मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान जावेद पुत्र मौज खा निवासी झिमरावट के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक तीन बच्चों का बाप जावेद चार दिन से गायब था।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को जब कुछ ग्रामीण जंगल में खेतों की तरफ जा रहे थे तो अचानक बिजली के टावर पर करीब 40 फीट ऊंचाई पर लेटे हुए व्यक्ति पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने पहले तो उसे उतारने का प्रयास किया लेकिन जब वह नीचे नहीं उतरा तो उन्होंने नगीना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस समय वह टावर पर चढ़ा हुआ था उसमें 220 केवी बिजली आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की गाड़ी और एंबुलेंस भी बुलवा ली। इस दौरान आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।
जावेद की पत्नी महरम ने बताया कि जावेद 6 महीने पहले किसी तनाव के कारण मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था। पहले वह ट्रक ड्राईवर था। चार दिन से वह गायब था। उसे काफी ढूंढा लेकिन नहीं मिला। उसने ऐसी हरकत पहली बार की है। पिता मौज खा ने बताया कि उसका बेटा कुछ समय से दिमाग से कमजोर था।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से आ रही बिजली लाइन बंद करानी पड़ी :
जावेद के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने पर नगीना थाना प्रबंधक समसुद्दीन मौके पर पहुंचेे। उन्होंने हालात देखकर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस की व्यवस्था की। टावर में हाई वोल्टेज बिजली होने के कारण ग्रामीणों और पुलिस द्वारा प्रयास के बावजूद करीब पांच घंटे तक उसे उतारा नहीं जा सका। प्रशासन के सहयोग से ग्रेटर नोएडा से आ रही बिजली लाइन को बंद करवाया गया। उसके बाद उसे उतारने के लिए चार कर्मचारी टावर पर चढ़े और बेल्ट से बांधकर सही सलामत उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें