फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यंग इंडिया रन में युवाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
यंग इंडिया रन में युवाओं ने दिखाया दम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर यंग इंडिया रन का आयोजन किया गया। पांच किमी मिनी मैराथन सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क से शुरू होकर आईआईएमटी कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष राज नागर ने बताया कि दौड़ के लिए युवक और युवतियों की दो श्रेणी बनाई गई थी। पहले तीन विजेताओं को मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने 5100 रुपये, 3100 रुपये और 2100 रुपये, ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। लखावटी ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान, आईआईएमटी के एमडी मयंक अग्रवाल, चेतन वशिष्ठ, अजमेंद्र नागर, अनुराग शर्मा, रोबिन त्यागी, गौरव नागर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें