दनकौर(संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के मुतैना गांव में घर में घुसकर युवक को गोली मारने के आरोप में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सात दिन पुराने मामले की शिकायत सोमवार को पुलिस से की गई। पीड़ित पक्ष की मोनिका ने बताया कि 14 अप्रैल को वह ससुर के साथ घर लौटीं तो पड़ोस के तीन लोग उनके घर से निकलकर भाग रहे थे। पैर में गोली लगने से अंदर उनका भांजा अंकी लहूलुहान हालत में पड़ा था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका आरोप है कि पुराने विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि अमित, कृष्णपाल और छोटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।