फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई स्कूली वैन, सात छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- एपीएस स्कूल के बच्चे हुए हादसे के शिकार, उपचार के बाद घर भेजे गए
जतिन भाटी गोल चक्कर के पास हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जतिन भाटी गोल चक्कर के पास सोमवार की सुबह 7:20 बजे स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन पेड़ से टकरा गई। हादसे में सात बच्चे और चालक घायल हो गया। हालांकि, सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
घटना की जानकारी पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है। किसी भी अभिभावक ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

एपीएस स्कूल की वैन को राकेश चला रहा था। जैसे ही वैन जतिन भाटी गोल चक्कर से हुंडई चौक के बीच स्थित यू-टर्न के पास पहुंची, सामने से अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वैन का नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बच्चों में मची चीख-पुकार
हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सुनील, उनकी पत्नी, भाई सुधीर और अन्य राहगीर व स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बच्चों को वैन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। नजदीकी अस्पताल में बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दो बच्चों के कंधों में हल्की चोटें आईं थीं, जबकि अन्य को सामान्य चोटें लगीं थीं। किसी की हालत गंभीर नहीं है। घटना की सूचना पर अभिभावक और स्कूल स्टाफ भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन



मानक के अनुरूप पीले रंग की नहीं थी वैन
हादसे के बाद एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जिस वैन में बच्चे सवार थे, वह मानक के अनुरूप पीले रंग की नहीं थी। इसके अलावा वैन में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं मिले। वाहन पर आपातकालीन संपर्क नंबर तक अंकित नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें