फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पाली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बैटरीचलित स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पूनम, निवासी गंगा विहार वार्ड नंबर-4 दादरी ने बताया कि उनका बेटा प्रशांत 25 जून की दोपहर स्कूटी से दादरी जगत फार्म मार्केट की ओर जा रहा था। आरोप है कि पाली रोड पर सामने से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेरठ स्थित न्यूटिमा अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें