नोएडा (संवाद)। रोटरी क्लब ने सेक्टर-30 स्थित सामुदायिक केंद्र में आर्थिक रूप से कमजोर 90 परिवारों को निशुल्क खाद्य सामग्री दी। कार्यक्रम में क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन संतोष केसरी के नेतृत्व में बिनु केसरी, नितिन गर्ग, भावना गर्ग, वरिष्ठ सदस्य सुधीर मिधा, नवीन अग्रवाल, प्रेम चोपड़ा, शिव पासी, अलका चोपड़ा, ज्योति त्रिपाठी, स्वीटी ग्रोवर, मेघना अग्रवाल, पिंकी जैन सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना रहा।