फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर बीटा-1 में बंदरों के हमले में युवक घायल

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में अर्जुन नाम के लड़के पर बंदर का हुआ हमला। स्रोत निवासी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 में बृहस्पतिवार सुबह बंदरों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले में अर्जुन नामक युवक घायल हो गया। हालांकि लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बंदरों को भगा दिया। लोगों का कहना है कि सेक्टर में बंदरों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन बंदर किसी न किसी राहगीर या निवासी पर हमला कर देते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घर से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बताया कि बंदरों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। आरडब्ल्यूए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि बंदरों को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान या जंगल में छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें