ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर खेले गए सेंचुरियन कप सीजन-9 के सेमीफाइनल में चेरी टाइटन ने डार्क नाइट्स को 22 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेरी टाइटन ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाए। क्षितिज बिसनोई ने 46 और एसआरपी ने 29 रन बनाए। जवाब में डार्क नाइट्स की टीम 144 रन पर सिमट गई। जीत शर्मा ने 52 रन बनाए, जबकि एसआरपी ने चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। एसआरपी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।