फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गांव में हुए पारिवारिक झगड़े में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ी गांव में हुए पारिवारिक झगड़े में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी गांव निवासी विशाल और मोहित आदि में पारिवारिक विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में किसी बात पर कहासुनी हुई। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई थी। इस दौरान 21 वर्षीय विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान विशाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर झबरेड़ी निवासी रोहित, मोहित और राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें