फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेघालय पुलिस की गोली से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-एटीएम लूट के मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पिनगवां। मेघालय पुलिस द्वारा एटीएम लूट के मुख्य आरोपी को नूंह से लेकर जाते समय शिकरावा गांव के पास हुई घटना में एक स्थानीय युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि यह फायरिंग आत्मरक्षा में की गई, जबकि ग्रामीणों ने आरोपी को बचाने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव किया।
घटना के अनुसार एटीएम लूट के आरोप में नूंह जिले के वाजिदपुर पिनंगवा थाना निवासी राहुल खान पुत्र रफीक पर मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के मावंगाप थाने में एफआईआर दर्ज थी। आरोपी को पुन्हाना सीआईए टीम की मदद से गिरफ्तार कर मेघालय पुलिस के हवाले किया गया था। मेघालय पुलिस आरोपी राहुल खान को लेकर वापस जा रही थी, तभी शाम करीब 6 बजे एच आर-93 ढाबा शिकरावा-भादस रोड पर स्थानीय ग्रामीणों और वाजिदपुर गांव के लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। भीड़ जमा होने और स्थिति बेकाबू होने पर मेघालय पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। इस दौरान गोली तारिफ पुत्र हमीद शिकरावा निवासी के बाएं पैर की जांच के ऊपर लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल तारिफ को नल्हड मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया है। मेघालय पुलिस की टीम आरोपी राहुल खान के साथ पिनंगवा थाने पहुंच चुकी है, जहां प्रभारी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह पुलिस सूत्रों के अनुसार फायरिंग आत्मरक्षा में और आरोपी को पकड़ने के लिए की गई। राहुल खान को एटीएम लूट का मुख्य आरोपी है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस के जवान फायरिंग करते दिख रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने इसे पुलिस की गलत कार्रवाई बताते हुए विरोध जताया है, जबकि पुलिस इसे कानूनी कार्रवाई बता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें